jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज हरदा : ब्राह्मण समाज संगठन की महिला विंग द्वारा मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे वुधवार को जाट बोल्... मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश: जिला कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं भारत निर्वाचन आयोग से शिक... रीवा: गायों की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, हिंदू संगठन ने मचाया बवाल हरदा में आयोजित जैविक हाट बाजार में 97 उपभोक्ताओं ने सामग्री क्रय की सबसे स्वच्छ इंदौर में 243 फैक्ट्रियां फैला रहीं जहर, हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्... भोपाल नगर निगम में सरकारी वाहनों का डीजल-पेट्रोल कोटा घटा भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण मप्र में पीडीएस दुकानों पर फेस आइडेंटिफिकेशन के बाद मिलेगा राशन, अंगूठा लगाना भी जरूरी पिस्टल चमकाने वाले पूर्व विधायक के पुत्र पर एफआईआर

जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं 15 जनवरी तक पूर्ण करें: कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश

हरदा  जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित सभी पेयजल योजनाएं 15 जनवरी तक हर हाल में पूर्ण करें। सभी पूर्ण पेयजल योजनाओं को पंचायतों को हस्तांतरित भी करते जायें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों व संबंधित निर्माण एजेन्सियों को दिये। बैठक में उन्होने एक-एक ठेकेदार से व्यक्तिगत चर्चा कर पेयजल योजनाओं के लंबित और पूर्ण कार्यों की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पवनसुत गुप्ता को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर इन पेयजल योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जिला पंचायत की सीईओ के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को पंचायत को हेण्ड ओवर करने के कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करें। उन्होने निर्देश दिये कि पेयजल योजनाओं में शामिल प्रत्येक घर में स्टेण्ड पोस्ट बनाकर नल कनेक्शन दिया जाए। उन्होने कहा कि पेयजल पाइप लाइन के कारण जो सड़कें खोदी गई है, उन्हें तत्काल रिपेयर करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री गुप्ता को निर्देश दिये कि शीघ्र ही वन विभाग एवं विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर पेयजल योजनाओं के संबंध में इन दोनों विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।