सिराली के युवक का आरोप बुजुर्ग महिला दो व्यापारीयो के साथ मिलकर मकान और दुकान खाली कराने का दबाव बना रही हैं । और दुष्कर्म कैसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही, SP को शिकायत की:!
सिराली: राहुल पाल नाम के युवक ने हरदा एसपी को एक शिकायती आवेदन देते हुए एक महिला ओर सिराली के दो व्यापारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
युवक राहुल पाल ने आरोप लगाया कि एक महिला सहित सिराली के दो व्यापारी उसे फंसा सकते है। युवक का आरोप है कि उसके मकान में एक महिला को एक कमरे में रहने के लिए जगह दी थी। जो कि उसकी रिश्ते में बड़ी दादी लगती है । जो बहुत पहले पति को छोड़कर चली गई थी । अब दादा की मृत्यु के बाद उसने धोखे से जमीन बेच दी। जिसकी भी फर्जी रजिस्ट्री हुई। अब वो मकान खाली करने का दबाव बनाकर कब्जा करके बैठी हुई है। और सिराली के दो लोग उसका साथ दे रहे है। शिकायत में ये भी कहा गया कि एक व्यापारी पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड वाला रहा। जिसकी प्रताड़ना से एक किसान ने आत्महत्या तक कर ली थी।
शिकायत के संबंध में महिला से उसका पक्ष जानने पर उन्होंने बताया कि आरोप झूठे है। मामला न्यायलय में चल रहा है। चार एकड़ जमीन मेरे पति की थी जो मैने बेच दी। वही व्यापारी शैतान सिंह से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि में अभी बाहर हूं। बात में बात करता हु।
क्या है शिकायत आवेदन
प्रति,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदा
विषयः-मानसिक रूप से अविकसित दैदिप्य पाल के नाम से दुर्गावती उर्फ पुर्णिमा रामभरोस पाल द्वारा शैतानसिंह राजपूत और प्रकाश सोमानी के साथ मिलकर दुष्कर्म जैसे केस में फंसाने की धमकी देने बावत्।
महोदय,
उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है, कि मैं आवेदक राहुल पाल आ. श्री हरिशंकर पाल निवासी ग्राम महेंद्रगांव तहसील सिराली जिला हरदा का स्थाई निवासी हूं तथा मेरे द्वारा दिनांक 12/05/2022 को रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से रामभरोस पाल से एक मकान मय दुकानों के कय किया था तथा तब से उसी मकान में निवास करता आ रहा हूं।
यह, कि रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से क्रय किये गये मकान में दुगार्वती उर्फ पुर्णिमा पाल को रहने के लिये दिया हैं। चूंकि यह रामभरोस पाल की पत्नी हैं। लेकिन वर्तमान में यह महिला मेरे घर में ही निवास कर मुझ पर मकान खाली कराने का दबाव बना रही हैं तथा मुझे दुष्कर्म जैसे केस में फंसाने की धमकी दे रही है।
यह, कि दैदिप्य पाल रामभरोस पाल का पुत्र है और पूर्ण रुप से मानसिक स्वस्थ है। दैदिप्य पाल ने अपनी मां पूर्णिमा पाल के साथ मिलकर शैतान सिंह को 4 एकड़ कृषि भूमि की बिक्री की थी। इसके एक माह बाद शैतान सिंह ने प्रकाश सोमानी नाम के एक आदमी को यह भूमि विकय भी कर दी थी।
यह, कि रामभरोस पाल ने अपने जीवन काल में मकान मय दुकान सहित विक्रय किया था। जिस पर अब उनकी पत्नी पूर्णिमा पाल द्वारा अपना स्वामित्व बताया जा रहा है। जबकि रजिस्टर्ड विकय पत्र द्वारा आवेदक ने यह संपत्ती कय की थी। इस संपत्ती पर सदभावना पूर्वक पूर्णिमा पाल को रहने के लिये दिया गया था।
यह. कि अब पूर्णिमा पाल शैतानसिंह और प्रकाश सोगानी के साथ मिलकर मुझे पर मकान और दुकान खाली कराने का दबाव बना रही हैं और दुष्कर्म कैसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है।
यह कि एक सप्ताह पहले पूर्णिमा पाल के घर पर शैतानसिंह और प्रकाश सोमानी मिलने आये थे इसके बाद शाम को पूर्णिमा पाल ने मेरे साथ विवाद किया और दुकान मकान खाली करने की धमकी दी थी, जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया था।
यह कि शुकवार को पूर्णिमा पाल नीचे दुकान पर आई और मुझे फिर से मकान और दुकान खाली करने की धमकी दी गई मकान दुकान खाली नहीं करने पर दुष्कर्म जैसे अपराध में मुझे फंसाने की भी धमकी दी गई हैं।
यह, कि मैं रामभरोस पाल को अच्छे से जानता था और अंतिम समय मैंने उनकी सेवा की थी उस हिसाब से पूर्णिमा पाल को मैंने मां का दर्जा दिया था। लेकिन अब वह मेरे मकान पर कब्जा जमाये बैठी है और मुझे मेरे ही मकान और दुकान खाली कराने की धमकी दे रही हैं।
यह, कि मामला सिविल न्यायालय में विचारधीन है इसके बाद भी पूर्णिमा पाल, शैतानसिंह, प्रकाश सोमानी मेरे खिलाफ थाने में झूठा प्रकरण दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं जिससे में अत्यधिक भयभीत हूं।
अतः श्रीमान से निवेदन है, कि अवैध रुप से मेरे मकान पर कब्जा करने वाली पूर्णिमा पाल से मेरा मकान खाली कराया जाए एवं शैतानसिंह और प्रकाश सोमानी जो पूर्णिमा पाल को मेरे खिलाफ भड़का रहे हैं के खिलाफ झूठे केस में फंसाने सहित अन्य कानूनी विधि में मामला दर्ज किया जाए यही निवेदन हैं। श्रीमान से संज्ञान में लाना चाहूंगा कि प्रकाश सोमानी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हैं और विगत दिनों डगावांशंकर के एक किसान से इसकी प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी
राहुल पाल
मो – 9340394262

