jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

छिंदवाड़ा में आई गजब की मशीन, पैसे नहीं दूध उगलेगा ATM

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में अब लोगों को दूध के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि पहली बार गुलाबरा इलाके में एक युवा ने स्टार्टअप करते हुए दूध का एटीएम लगाया है जो ऑल टाइम दूध की सप्लाई करेगा।

मिल्क एटीएम में 24 घंटे मिलेगा दूध

दूध एटीएम का स्टार्टअप शुरू करने वाले आकाश सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने बड़े शहरों में देखा था दूध का एटीएम। इसकी शुरुआत अब छिंदवाड़ा में किया है ताकि लोगों को दूध के लिए परेशान न होना पड़े। अधिकतर देखा जाता है कि लोगों को अगर दोपहर या रात में दूध की जरूरत पड़ती है तो कई बार मिलने में दिक्कत होती है। इस एटीएम में अब 24 घंटे कभी भी आसानी से दूध मिल सकेगा।

- Install Android App -

पैसे निकालने के एटीएम की तरह ही बिल्कुल मिल्क एटीएम भी दिखता है। इस मिल्क एटीएम के भीतर 200 लीटर दूध भरने की कैपेसिटी होती है, जिसमें 5 दिनों तक सुरक्षित दूध रखा जा सकता है। एटीएम मशीन में कैश नोट डालने के ऑप्शन के साथ ही कार्ड या क्यू आर कोड स्कैन की सुविधा भी है। जितने रुपए का आपको दूध लेना है, उतना रुपए डालते ही मशीन दूध डिस्पैच कर देगी।

दूध उत्पादकों के लिए भी होगा फायदा

दूध का एटीएम लगाने वाले आकाश सूर्यवंशी ने बताया कि वह अपने गांव में दूध कलेक्शन सेंटर चलाते हैं। मशीन लगाने का फायदा दूध उत्पादक और किसानों को भी होगा जो 24 घंटे कभी भी दूध लाकर दे सकते हैं. पहले एक निश्चित समय पर दूध कलेक्ट किया जाता था अब उन लोगों को भी फायदा होगा क्योंकि अभी तक दूध कलेक्शन सेंटर में दिक्कत होती थी। एटीएम 24 घंटे चालू रहेगा तो दूध की खपत ज्यादा होगी इसका फायदा सीधा किसानों को मिलेगा।