फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु अपील प्राधिकारी, रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
हरदा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो युक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों हेतु अपील प्राधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किये है। जारी आदेश अनुसार जिले की पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु अपर कलेक्टर को सम्पूर्ण जिला हरदा के लिये अपील प्राधिकारी (पंचायत) नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संबंधित क्षेत्र का रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विकासखण्ड हरदा में तहसीलदार हरदा व हंडिया, विकासखण्ड खिरकिया में तहसीलदार खिरकिया व सिराली को तथा विकासखण्ड टिमरनी में तहसीलदार टिमरनी व रहटगांव को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश अनुसार नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्य के लिये नगर पालिका परिषद हरदा हेतु अपर कलेक्टर, नगर परिषद खिरकिया व सिराली के लिये अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया तथा नगर परिषद टिमरनी के लिये अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी को अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका परिषद हरदा के लिये अनुविभागीय अधिकारी हरदा, नगर परिषद खिरकिया के लिये तहसीलदार खिरकिया, नगर परिषद टिमरनी के लिये तहसीलदार टिमरनी तथा नगर परिषद सिराली के लिये तहसीलदार सिराली को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार नगर परिषद हरदा के लिये तहसीलदार हरदा, नगर परिषद खिरकिया के लिये नायब तहसीलदार खिरकिया, नगर परिषद टिमरनी के नायब तहसीलदार टिमरनी तथा नगर परिषद सिराली के लिये नायब तहसीलदार सिराली को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

