jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

इंदौर में नाबालिग छात्राओं के सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राएं, दुकानदारों पर नाबालिगों को तंबाकू बेचने का आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मकड़ाई एक्सप्रेस 24इंदौर।शहर से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नाबालिग छात्राएं सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पीती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये छात्राएं शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की हैं। वीडियो में दिखने वाले दृश्यों ने अभिभावकों और आम लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है और स्कूल-कॉलेजों में संस्कार और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दुकानदारों पर नाबालिगों को तंबाकू बेचने का आरोप

- Install Android App -

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दुकानदार नाबालिगों को आसानी से सिगरेट और तंबाकू के पाउच बेच रहे हैं, जबकि कानून के अनुसार 18 साल से कम उम्र के लोगों को तंबाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर भी रोक है, लेकिन नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल विडियौ में एक स्कूली छात्रा दुकान से सिगरेट लेती है उसे वही जलाकर 2कश मारती और अपनी सहेली के साथ सकूटी पर बैठकर जाती नजर आ रही है। दोनो नाबालिक स्कूल बैग और ड्रेस मे नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि न केवल छात्राओं को समझाइश दी जाए बल्कि उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई हो जो नाबालिगों को तंबाकू बेच रहे हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच की बात कही है।