jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

एप्पल का नया मॉडल आईफोन 17ई जल्द होगा लांच

नई दिल्ली। ऐपल जल्द ही अपने अफोर्डेबल लाइनअप में एक नया मॉडल आईफोन 17ई लांच करने जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार यह फोन 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है और यह मौजूदा आईफोन 16ई का सक्सेसर होगा।रिपोर्ट इंडस्ट्री सप्लाई चेन सिग्नल के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें आने वाले बजट आईफोन्स के कई अहम फीचर्स का उल्लेख है।

- Install Android App -

सबसे बड़ा अपग्रेड इसके फ्रंट कैमरे में देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि फोन में 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज सपोर्ट वाला सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो आईफोन 17 सीरीज़ के मुख्य कैमरा सेटअप जैसा होगा। इसके साथ ही इसमें ऐपल का अगली पीढ़ी का ए 19 चिपसेट मिल सकता है, जिससे परफॉर्मेंस के मामले में बजट और फ्लैगशिप आईफोन्स के बीच का अंतर काफी कम हो जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली बार किसी ‘ई’ मॉडल में नॉच की जगह डायनामिक आइलैंड डिज़ाइन दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में नया सी 1 मॉडेम और एन 1 वायरलेस चिप शामिल हो सकता है, जो पीयर-टू-पीयर डेटा ट्रांसफर को तेज और एनर्जी इफिशिएंट बनाएगा।