jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 13 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किशोर बच्चों को पोषण व मानसिक स्वास्थ्य पर दी जानकारी गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण  लघु उद्योग भारती जिला इकाई हरदा द्वारा 33वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा में संचालित आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत ... प्रशासन का बड़ा अभियान: जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त सादगी और पर्यावरण का संदेश: लाव-लश्कर छोड़ ई-रिक्शा में पहुंचे निगम अध्यक्ष हाईकोर्ट जज की अनोखी पहल: कार नहीं, साइकिल से पहुंचे अदालत; हर तरफ हो रही चर्चा पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं मटका लेकर उतरीं सड़क पर केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों से हुई जीतू पटवारी की बैठक

केज स्थापना एवं संचालन हेतु आवेदन 20 मई तक आमंत्रित

हरदा : मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू की गई मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति 2026 के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में केज स्थापना एवं संचालन के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये है। सहायक संचालक मत्स्य हरदा ने बताया कि योजना का उद्देश्य चयनित जलाशयों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए मत्स्य उत्पादन बढ़ाना एवं निजी निवेश को प्रोत्साहित करना है।

- Install Android App -

योजना के तहत केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, इको टूरिज्म एवं ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही फिश हैचरी, आइस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं विपणन अधोसंरचना विकास हेतु बैंक ऋण , ब्याज अनुदान एवं तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी।

इच्छुक निवेशक एवं उद्यमी आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित जिले के मत्स्य उद्योग विभाग कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते है। योजना की विस्तृत जानकारी विभागी कार्यालय एवं वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।