jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 29 जुलाई तक करें आवेदन

हरदा / पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा की कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिये निःशुल्क पंजीयन प्रारम्भ हो चुके है। प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 29 जुलाई है। उन्होने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदक विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए। आवेदन हरदा जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा हरदा जिले के किसी शासकीय या अर्द्धशासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2025 में कक्षा 5 वीं में उत्तीर्ण किया जाना अनिवार्य है।

- Install Android App -

उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिये विद्यार्थी को 3री, 4थी और 5 वीं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी या उनके पालक स्कूल में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए लिंक http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।