ब्रेकिंग
हरदा, मप्र: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी दीप्ति सिंह, समाज के पदाधिकारियों ने ... हंडिया:  दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, समाज में आक्रोश। हरदा: भगवानपुरा में ‘श्री अन्न महोत्सव’ आयोजित किया गया ! कलेक्टर श्री सिंह ने मोटे अनाज से बने पोष... खंडवा: 20 भेड़ बकरियां चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफतार! मसनगावं-हंडिया सड़क मार्ग स्वीकृत कराने पर क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया हरदा विधायक डॉ. दोगने का आभ... हंडिया : सर्व पितृमोक्ष अमावस्या पर्व को लेकर ग्राम पंचायत में बैठक संपन्न!  खंडवा: नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गुंजा मनोकानेश्वर मंदिर मानसून जाते जाते फिर मारी पलटी! मप्र,के एक दर्जन से अधिक जिलों में तेज बारिश का अलर्ट हरदा: जय श्री देव भगवान देवनारायण जी के जयकारों से गूंज उठा हरदा शहर, भगवान श्री देवनारायण जी की भव्... सिवनी मालवा: थाने में तैनात प्रधान आरक्षक की अटैक से मौत, नर्मदा पुरम में हुआ अंतिम संस्कार

मसनगावं-हंडिया सड़क मार्ग स्वीकृत कराने पर क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया हरदा विधायक डॉ. दोगने का आभार व्यक्त

हरदा :- विगत लम्बे समय से अधूरे पड़े ग्राम मसनगांव से हंडिया सड़क मार्ग को विधानसभा में सरकार से लड़कर स्वीकृत कराने पर हरदा डॉ. रामकिशोर दोगने का क्षेत्रवासियों द्वारा आभार व्याक्त किया गया है।

- Install Android App -

प्रेरक सारण (पेकू) द्वारा बताया गया है कि मसनगांव से हंडिया सड़क मार्ग जो कि विगत कई वर्षों से अधूरा पड़ा था। जिसका निर्माण कार्य कराये जाने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। उक्त मार्ग निर्माण कार्य के लिए हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा विभागीय अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया व म.प्र. विधानसभा में भी सड़क मार्ग के मुद्दे को जोर-शोर से ऊठाया। हरदा विधायक डॉ. दोगने के प्रयासों से ही आज सरकार द्वारा मसनगांव से हंडिया सड़क मार्ग निर्माण कार्य स्वीकृत कर दिया गया है। जो कि 28.50 कि.मी. लम्बा है। यह प्रमुख सड़क मार्ग ग्राम डोमनमऊ, रेलवां, अजनास होकर गुजरेगा। इसके निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा 5971.80 लाख रूपये की राशि जारी की गई है।

उक्त सड़क मार्ग स्वीकृत कराने पर क्षेत्र के हीरालाल पटेल, मोहन विश्नोई, आनंद कालीराणा, उमाशंकर, श्यामलाल बाबल, जयप्रकाश शर्मा, कैलाश पटेल, गयाप्रसाद कालीराणा, भूपेश बाबल, शरद पटेल, लोकेश बाबल, अनिल कालीराणा, अरूण कालीराणा, बृज सारंण, हरिओम मांजू, भरत स्याग, रामदास बेनीवाल, अलकेश सांई सहित समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।