jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार हंडिया : युवालय बना युवाओं के सपनों की उड़ान का मंच, नेतृत्व और आत्मविश्वास का मिला प्रशिक्षण दतिया में मिली रानी लक्ष्मीबाई की 175 साल पुरानी दुर्लभ तस्वीर, जीवित अवस्था का पहला चित्र माना जा र...

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली अघोषित कटौती एवं कम वोल्टेज की समस्या से आम नागरिक परेशान – ओम पटेल

हरदा: इस समय पड़ रही भीषण गर्मी से जहां लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, वहीं बिजली की अघोषित कटौती से आमजन त्रस्त हैं। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि एक ओर तो प्रदेश की भाजपा सरकार 24 घंटे बिजली देने की बात करती है, घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं का प्रति यूनिट बिजली का बिल लगातार बढ़ाया जा रहा है, वहीं बिजली की अघोषित कटौती लगातार जारी है। अघोषित बिजली कटौती से आम जनता का जीवन दूभर होता जा रहा है। शहरी क्षेत्र में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पूरे साल, हर दिन मेंटेनेंस की बात करती है। मेंटेनेंस के नाम पर साल भर बिजली कटौती किए जाने के बाद भी लाइनों में फॉल्ट होना, डीपी ब्लास्ट होने जैसी घटनाएं आम हैं।

 

अघोषित बिजली कटौती से शहरी एवं ग्रामीण निवासियों एवं किसानों को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन में दो से चार घंटे तक बिजली गुल रहती है। जहां बिजली रहती है, वहाँ वोल्टेज बहुत कम होता है, जिससे किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मोटर लोड नहीं ले पा रहे हैं। बिजली गायब रहने से कई कामकाज ठप पड़े हैं। बिजली जाने की शिकायतें भी अब स्थानीय स्तर पर दर्ज नहीं की जाती हैं। विद्युत वितरण कंपनी के घंटों तक नंबर लगाने के बाद भी शिकायतें दर्ज नहीं हो पाती हैं।

 

- Install Android App -

शहरी क्षेत्र में कई जगह वोल्टेज न होने की वजह से पंखे एवं कूलर गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। कभी कभी बिजली सप्लाई बिना कोई सूचना के ही काटी जा रही है।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने हरदा जिला प्रशासन से मांग की है कि वे बिजली विभाग की समस्याओं पर तत्काल ध्यान दें, अन्यथा विवश होकर जनहित में कांग्रेस संगठन बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर जन आंदोलन करेगा।