28 अप्रैल को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा
हरदा / सचिव कृषि उपज मण्डी हरदा ने सभी किसान भाईयों को सूचित किया है कि 28 अप्रैल को कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने क्षेत्र के किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे 28 अप्रैल को अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु नहीं लावें।

