jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग

चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष का आरंभ भी हो रहा है। इसे गुड़ी पड़वा कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में गुड़ी पड़वा का पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा।

- Install Android App -

इस साल गुड़ी पड़वा का आगाज कई शुभ योग में हो रहा है। 19 मार्च को ही चैत्र नवरात्र का भी शुभारंभ होगा। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना शुरू की थी। गुड़ी पड़वा पर घर के मुख्य द्वार को आम के पत्तों और फूलों के तोरण से सजाएं। द्वार पर रंगोली बनाएं।

बांस की लकड़ी पर सुंदर वस्त्र बांधकर उस पर तांबे या चांदी का लोटा उल्टा रखकर नीम की पत्तियों और चीनी की माला से सजाएं। इसे घर के ऊंचे स्थान या खिड़की पर लगाएं। इस दिन सुबह नीम की पत्तियों, गुड़ और इमली का मिश्रण खाया जाता है, जो जीवन के सुख-दुख और सेहत के संतुलन का प्रतीक है।