jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में मालगाड़ी से टकराई बागमती एक्सप्रेस, 19 यात्री घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24तमिलनाडु।तिरुवल्लूर में भीषण रेल हादसे में मैसूर से दरभंगा जाने वाली बागमती सुपरफास्ट एक्स्प्रेस एक खड़ी ट्रेन से टकरा गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि तिरुवल्लूर के कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। घटनास्थल पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं और बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

मैसूर से दरभंगा होते हुए पेरम्बूर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन तिरुवल्लूर के पास कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

- Install Android App -

 उपमुख्यमंत्री स्टालिन ने घायल यात्रियों के हाल जाने

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों से मुलाकात की, जिनका चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग में इलाज चल रहा है। वहीं, रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना हमें प्राप्त हुई। उसके बाद राहत बचाव कार्य तेजी से प्रारंभ किया गया। पूरी ट्रेन से सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।