jhankar
ब्रेकिंग
तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा राष्ट्रपति के कार्यक्रम में अधिकारियों की ड्यूटी, सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में पसरा सन्नाटा MP में देश विरोधी गतिविधियों पर बड़ा एक्शन: ATS ने 4 राज्यों से 4 आरोपी दबोचे, NIA भी रख रही नजर 18 जून 2026, गुरुवार – 12 राशियों का राशिफल | आज 18 जून गुरुवार मध्यप्रदेश का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र शुरू: स्कूलों में लौटी रौनक, ‘आओ चले स्कूल चले’ अभियान से बढ़ा उत्स... हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! हंडिया विद्युत उपकेंद्र प्रकरण: अन्य आरोपियों की पहचान जारी, एक व्यक्ति से भरवाया गया मुचलका! Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !!

कटनी में 40 साल पुराना हनुमान मंदिर तोड़ा; बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पाठक वार्ड क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब देर रात एक प्राचीन हनुमान मंदिर को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यह मंदिर लगभग 40 साल पुराना था और स्थानीय लोगों की गहरी आस्था से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद इलाके में भारी रोष फैल गया और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

जानकारी के अनुसार, यह मंदिर लक्ष्मी पान भंडार के पास स्थित था और रेलवे निर्माण कार्य के दौरान L&T कंपनी की टीम ने काम करते हुए मंदिर को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि न केवल मंदिर तोड़ा गया, बल्कि हनुमान जी की प्रतिमा को नाले में फेंक दिया गया। इस घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप चक्का जाम कर दिया।

- Install Android App -

भट्टा मोहल्ला से लेकर मुड़वारा स्टेशन और साउथ रेलवे स्टेशन बाजार जाने वाले मार्ग पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। विरोध प्रदर्शन करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन और L&T कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के एरिया मैनेजर, सीएसपी कटनी और रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके की स्थिति संभालने और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर डटे रहे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंदिर को बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के तोड़ा गया, जो न केवल धार्मिक भावना को आहत करता है, बल्कि प्रशासन की लापरवाही को भी दर्शाता है। उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।