jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की... गुना की राम टेकरी पर बन रही एमपी की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा, 111 फीट की मूर्ति के जल्द होंगे दर्शन एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत

Balaghat News : आंधी तूफान और ओलावृष्टि से गेंहू चना सरसों की फसल तबाह एक सैंकड़ा से अधिक गांवो की बिजली हुई गुल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट। अचानक मौसम इस तरह बिगड़ा की लोगो को सम्हलने का मौका भी नही दिया मंगलवार को पहले गरज चमक के साथ बारिश होने लगी फिर तेज हवाओं ने आंधी तूफान का रुख अख्तियार कर लिया। जिले के लामता, परसवाड़ा, बैहर, मलाजखंड व बिरसा सहित आस पास के एक सैकड़ा से अधिक गांव में बारिश आंधी हवा के साथ औले गिरे। स्थिति यह थी कि लोगो को जमीन पर पड़े ओला सफेद चादर जैसे नजर आ रहे थे।
इस ओलावृष्टि के कारण किसानों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ हैं। खेतों में लगी गेंहू चना सरसो सहित सब्जियों की फसल खत्म हो गई है। वही रहवासी क्षेत्रों में आंधी तूफान से कई सारे मकानों की छत क टीन भी उड़ गए है। इस तरह प्रभावित क्षेत्रो रास्तों में बडे़ पेड़ गिरने से गांवो की यातायात और विद्युत व्यवस्था भी ठप्प हो गई है।  किसानों ने शासन प्रशासन से गेहूं, चना, सरसों, लखोरी सहित अन्य दलहनी फसलों का सर्वे कराने की मांग की है।