jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,...

हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग

हरदा। शहर के सनफ्लावर स्कूल में एक छात्रा की मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) में अलग-अलग जानकारी दर्ज होने का मामला सामने आने से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नौवीं कक्षा की छात्रा को जहां मार्कशीट में अनुत्तीर्ण (फेल) बताया गया, वहीं स्कूल द्वारा जारी टीसी में उसे उत्तीर्ण (पास) दर्शा दिया गया। मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में की गई है।

9 साल तक पढ़ी छात्रा, फिर दस्तावेजों में विरोधाभास

जानकारी के अनुसार, छात्रा पिछले नौ वर्षों से इसी स्कूल में पढ़ रही थी। नौवीं की परीक्षा में उसे 500 में से 119 अंक मिले और क्लास टीचर ने भी उसके प्रदर्शन को कमजोर बताया। इसके बावजूद स्कूल द्वारा जारी टीसी में उसे अगली कक्षा में प्रवेश योग्य बताते हुए पास अंकित कर दिया गया।

- Install Android App -

इस संबंध में स्कूल की प्राचार्य भुवनेश्वरी पांडे ने मीडिया को बताया की गई तो उन्होंने इसे प्रिंटिंग की त्रुटि बताया। उनका कहना है कि यदि छात्रा अनुत्तीर्ण है तो मार्कशीट और टीसी दोनों में एक जैसी जानकारी होनी चाहिए।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

उधर, शाला विकास समिति के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस बीच छात्रा ने शहर के एक अन्य निजी स्कूल में प्रवेश ले लिया है। अब सभी की नजर डीईओ कार्यालय की जांच पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह केवल तकनीकी गलती थी या फिर प्रशासनिक लापरवाही।