jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल । आज MP में मानसून एक्टिव है और कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। भोपाल में आज दिनभर बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

आज अधिकतम 27°C और न्यूनतम 22°C रहने का अनुमान है। भोपाल में 25°C से 28°C के बीच रहेगा ।पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से 12-14 किमी/घंटा की हल्की हवा चलेगी।

बारिश का रेड अलर्ट

बारिश का रेड अलर्ट सिवनी, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और सीहोर में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश का अलर्ट

- Install Android App -

रायसेन, नर्मदापुरम, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा , रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग में भी भारी वर्षा हो सकती है। भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, इंदौर में मध्यम बारिश के आसार।

विगत 24 घंटे में बारिश

पिछले दिन विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश हुई थी। कई जगह बाढ़ जैसे हालात और सड़कें बंद होने की खबरें भी हैं।

घर से बाहर निकले तो सावधानी रखिए

बारिश और बिजली चमकने पर किसी पेड़, खंभे पुराने जर्जर भवन का सहारा न ले।

नदी-नालों के पास न जाएं, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।वाहन धीरे चलाएं, विजिबिलिटी कम रह सकती है ।कुल मिलाकर आज उमस से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश की वजह से कुछ जिलों में परेशानी भी हो सकती है।