jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,...

जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

मकड़ाई समाचार हरदा। शासकीय अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, हरदा की छात्राओं ने एक बार फिर कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर छात्रावास की अव्यवस्थाओं और अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक छात्राओं ने कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान और निष्पक्ष जांच की मांग की।

छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास अधीक्षिका भावना यादव द्वारा छात्रावास की व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजाना कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में कहा गया है कि छात्रावास में मिलने वाला भोजन बेहद निम्न स्तर का है, जिससे छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बीमार होने पर समय पर उपचार की सुविधा नहीं मिलती, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं है और बारिश के दौरान छात्रावास की छत टपकने से रहने में भारी परेशानी होती है।

- Install Android App -

छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि अधीक्षिका के पति बिना अनुमति किसी भी समय छात्रावास में प्रवेश करते हैं, जिससे छात्राओं में असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

आवेदन में छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर से शिकायत करने के बाद अधीक्षिका भावना यादव ने उन्हें डराया-धमकाया तथा उनका करियर खराब करने की धमकी दी। छात्राओं का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, बल्कि उन पर दबाव बनाया गया। इसी कारण मंगलवार को एक बार फिर आधा दर्जन से अधिक छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और दोबारा शिकायत दर्ज कराई।

छात्राओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर छात्रावास का निरीक्षण कराने, सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर छात्रावास अधीक्षिका भावना यादव का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।