jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,...

केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत

हरदा। केंद्रीय विद्यालय हरदा में एक शिक्षक पर शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित शिक्षक विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते। आवेदन के अनुसार, कक्षा के दौरान समय पर नहीं पहुंचना, मोबाइल फोन का उपयोग करना, बच्चों को स्वयं पढ़ने के लिए छोड़ देना तथा गलत कार्य करने पर भी उचित मार्गदर्शन नहीं देना जैसी शिकायतें सामने आई हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि कई बार शिक्षक कक्षा में सोते हुए दिखाई देते हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

- Install Android App -

अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत पत्र कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है। फिलहाल इस मामले में विद्यालय प्रबंधन या संबंधित शिक्षक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।