jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

शर्मा की आंधी के आगे उड़ गया बांग्‍लादेश, भारत ने बनाई एशिया कप फाइनल में जगह

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने बांग्‍लादेश को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा ही रहे। अभिषेक ने इस मैच में तूफानी फिफ्टी जडी। उन्‍होंने 37 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान बांग्‍लादेश की टीम 127 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

- Install Android App -

सैफ हसन की फिफ्टी बेकार
लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान बांग्‍लादेश की सलामी बल्‍लेबाज सैफ हसन ने 51 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर से उन्‍हें किसी और बल्‍लेबाज का साथ नहीं मिला। नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आए परवेज हुसैन एमोन ने 19 गेंदों पर 21 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अन्‍य कोई बैटर दो अंकों में रन तक नहीं बना पाया। यही वह है कि छोटा लक्ष्‍य सेट करने के बावजूद भारत को इस मैच में ज्‍यादा चुनौती नहीं मिली।