jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

23, 24, 25 और 26 जनवरी को बैंक रहेंगे बंद

मुंबई। देश के कुछ चुनिंदा शहरों में शुक्रवार, 23 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे। अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में इस दिन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। छुट्टी का कारण स्थानीय पर्व और विशेष अवसर हैं, जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, सरस्वती पूजा, वीर सुरेंद्र साईं जयंती और बसंत पंचमी। इसके अलावा बाकी शहरों में बैंक सामान्य समय पर खुलेंगे। 24 जनवरी चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। यह नियम हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार पर लागू होता है। रविवार, 25 जनवरी को साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। सोमवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।