jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

सोने का भाव 1.45 लाख, चांदी 3 लाख रुपए के पार

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा कारोबार में सोमवार हो ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और अमेरिका द्वारा नए टैरिफ लगाए जाने की धमकी के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना और चांदी दोनों के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर कारोबार करते नजर आए। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई। एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 804 रुपये की तेजी के साथ 1,43,321 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,42,517 रुपये था। ‎फिलहाल यह 1,909 रुपये की तेजी के साथ 1,44,426 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,45,500 रुपये का दिन का उच्चतम स्तर छू लिया, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। चांदी के वायदा भाव में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 5,338 रुपये की तेजी के साथ 2,93,100 रुपये पर खुली। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,87,762 रुपये था।

- Install Android App -

‎फिलहाल चांदी 10,880 रुपये की बढ़त के साथ 2,98,642 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही थी। कारोबार के दौरान चांदी पहली बार 3,01,315 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 4,633.70 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में 4,600 डॉलर के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि इस साल का उच्चतम स्तर 4,663.70 डॉलर रहा। वहीं चांदी 90.60 डॉलर पर खुली और 94.36 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता के चलते कीमती धातुओं में आगे भी मजबूती बनी रह सकती है।