jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Harda News: कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का 46 वा. सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न, कुर्मी गौर नवयुगलों के 5 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

ऋतुओं के राजा बसंत पंचमी के शुभमुहूर्त में सामूहिक विवाह समारोह हुआ सम्पन्न –

मदन गौर, हरदा : वसंत पंचमी के पावन पर्व पर बुंदेलखंडीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज जिला हरदा के तत्वावधान में गौर छात्रावास हरदा की धरा पर 14 फरवरी बुधवार को 46वा, सामुहिक सम्मेलन मै 5 नवदम्पतियों ने मंगल परीणय में सात फेरों के साथ सात बचन देकर जीवन भर एक दूजे के साथ रहने की कसमे खाई नव युगलों ने सारी उम्र एक साथ रहने का संकल्प लिया । विवाह कार्यक्रम पंडित शिवदास माकवे द्वारा सात बचन सात फेरे मंत्र उच्चारण के साथ हिन्दू रिती रिवाज से शादी संपन्न कराई । कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विवाह स्थल पर मंडप की साजसज्जा एवं परिसर की सजावट युवा संगठन द्वारा की गई

- Install Android App -

कन्यादान में कन्याओं को 30000हजार रूपये नगद कन्या को कन्यादान में प्राप्त हुआ | विवाह स्थल पर पूर्व विवाह समिति के अध्यक्ष बालकिशन गौर द्वारा चांदी की विछियां भेंट की वहीं पर श्रीमती सरोज भगवान दास गौर फुली वालों ने सोने के मोती कन्याओं को प्रदान किया, युवा संगठन की ओर से नव दंपति को पर्यावरण को देखते हुए फलदार आमों का राजा आम के पौधे भेंट किया डायमंड ग्रुप की ओर से भगवान रामलला की तस्वीर भेंट की गई
आज के समय में संस्कारों को जीवित रखने के लिए गौर समाज जिला हरदा की ओर से सभी नव युगलों को हार्दिक हार्दिक शुभकामना
कुर्मी गौर समाज के समस्त बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवा कार्यकर्ताओं का उमंग और उत्साह पूरे समय तक कार्य करने की लगन एवं जागरूक कार्यकर्ताओं का समर्पण ने इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने में अहम योगदान दिया है

इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सामाजिक वंधुओ का गौर समाज जिला हरदा की ओर से आत्मीय स्वागत पूरे कार्यक्रम की भोजन वयवस्था मै स्वच्छता का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त रखा गया विवाह स्थल पंडाल पर समिति द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर अन्न की बर्बादी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा और नया संदेश दिया विवाह समिती के समस्त साथी और गौर समाज की तमाम बड़ी हस्तीयां ने पधार कर इस गौर समाज के सामुहिक महांकुम्भ मै वर बधुओ को आशीर्वाद शुभकामनाऐ दी आपका जीवन हमेशा दीपक की तरह जगमगाता रहे कार्यक्रम का मंच संचालन जीआर गौर, सुरेश गौर द्वारा किया गया आभार नर्मदा प्रसाद गौर द्वारा किया गया |