jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

Farmer Protest Delhi: शंभू बॉर्डर पर आज भी किसानों का भारी हंगामा, इंटरनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बंद

किसान आंदोलन के बहाने विपक्षी दल कर रहे हैं राजनीति, किसान आंदोलन में अलग पंजाब की मांग और खालिस्तान समर्थन में लग रहे नारे, वीडियो आये सामने –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : किसानों का आंदोलन गति पकड़ता जा रहा हैं | जहां एक ओर सरकार किसानों को दिल्ली में घुसने नही देना चाहती है, तो दूसरी ओर किसान भारी संख्या में दिल्ली मे जाने के लिए अडे़ हुए है। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य समेंत अपनी अन्य मांगो को लेकर आंदोलन छेड़ रखा है। किसान संगठनों के आहवान पर देश भर के किसान दिल्ली पहुंचने की जुगत में लगे है तो राज्य सरकार की पुलिस ने किसान नेताओ की धर पकड़ कर उन्हे थानें में बिठाया है। किसान आंदोलन का बुधवार को दूसरा दिन है। पंजाब और हरियाणा बार्डर पर आज भी भारी हंगामा हो रहा है। मंगलवार को किसान जैसे ही शंभू बॉर्डर पर पहुंचे थें | कि हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर दोनो तरफ से विवाद हुआ। पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए  अश्रु गैस के गोले भी छोड़े। इन सब के बीच करीब आधा सैकड़ा पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे है।

सरकार हर मुद्दे पर बात करने का तैयार है –

इधर सरकार के नुमाइंदो द्वारा यह बात कही जा रही है कि सरकार किसानों से हर मुद्दे पर बात करने को तैयार है। दोनो के मध्य में वार्ता शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।किसानों के आंदोलन से आमजन को परेशानी न हो और आने-जाने वाले राहगीरो को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नही करना पडे़। इधर दिल्ली में धारा 144 में लगा दी गई है। दिल्ली से लगी हरियाणा और उ.प्र. की सीमाओ को सील कर दिया गया है।

किसान और पुलिस के बीच झड़प –

शंभू और जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की बीच कई बार टकराव हुआ। पथराव कर रहे और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन और रबड़ की गोलियां चलाईं। जींद में लाठियां बरसाई गईं। दोनों बॉर्डर पर हुए टकराव में लगभग 100 किसान व अंबाला के नारायणगढ़ के डीएसपी आदर्शदीप समेत पुलिस व अर्धसैनिक बलों के 27 जवान घायल हुए हैं। पंजाब-हरियाणा सीमा के 14 में से तीन एंट्री प्वांइट्स पर करीब 20 हजार किसान जमा हैं।

खालिस्तान के समर्थन में आवाज –

- Install Android App -

शंभू बॉर्डर पर आज भी भारी हंगामा हो सकता है। किसानों का कहना है कि उन्हें गलत तरीके से रोका जा रहा है। वहीं एक पक्ष आरोप लगा रहा है कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस पर हमला कर रहे हैं, वे किसान नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आए, जो अलग पंजाब की मांग कर रहे हैं और खालिस्तान के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।

मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बंद –

हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं 15 फरवरी तक बंद कर दी गई हैं।

किसान आंदोलन के बहाने राजनीति –

किसान आंदोलन के बहाने लोगो ने अपनी राजनीति रोटियां भी सेकनी शुरु कर दी है। किसान आंदोलन की आढ़ में विपक्षी दलों के मूंह भी खुलने शुरु हो गए है। कुछ नेताओ ने किसानों से हमदर्दी दिखाते हुए किसानों के पक्ष में सुर साधना शुरु कर दिया है। किसानों की आढ़ में सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है।पंजाब से शिरोमणी अकाली दल प्रमुख,आम आदमी सरकार से केजरीवाल,मप्र से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी द्वारा किसानों के पक्ष में बात कही जा रही है।किसानों की मांग को जायज बता रहे है।

________________________________

यह भी पढ़े –