jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

MP Breking News : वेलेंटाइन- डे पर प्रेमी युगल ने पिया जहर, प्रेमिका की मौत प्रेमी गंभीर

Valentine day: प्रेम जब परवान चढ़ता है, तो वह दुनिया की एक नही सुनता है।अगर लोग साथ जीने नही देते है तो एक साथ मरने की कसम खाते है। ऐसा खतरनाक कदम उठाने में भी वह पीछे नही हटते हैं। ऐसी प्रेम की दीवानगी आज भी देखने को मिल रही। पढ़िए पूरी खबर खंडवा के पंधाना का मामला जहां एक प्रेमी युगल ने मौत को एक साथ गले लगा लिया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा : वेलेंटाइन डे को प्रेमदिवस के रुप में मनाया जाता है। मगर ये किसी ने नही सोचा कि इस दिन कोई  प्रेमी प्रेमिका मौत को गले लगा लेंगे। ऐसा ही एक मामला जिले के पंधाना थाना क्षेत्र मे सामने आया है। जहां रोशनी और देवेद्र ने एक साथ मरनें की कोशिश में जहरीलें पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसमें रोशनी की मौत हो गई और देवेंद्र की हालत अभी गंभीर है।
मामला जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरिया का है। यहां रोशनी पुत्री शिवकरण और देवेंद्र पुत्र सखाराम का आपस में प्रेम संबंध था। दोनो ने मंगलवार की रात मे खेत पर जाकर जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। घवराये परिजन दोनो को लेकर अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर देवेंद्र का उपचार चल रहा हैं | उसकी हालत भी अभी गंभीर बताई जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए रोशनी के पिता ने शिवकरण ने बताया कि हमारे गांव का यह लड़का मेरी बेटी को प्रेम करता था हमने इसे समझाया भी मगर इन दोनो कल जाकर यह कर लिया। इधर देवेंद्र के पिता ने कहा कि जब देवेंद्र देर रात तक घर नही आया तो उसे फोन लगाया तो उसने कहा कि हम खेत पर है और हमने जहर खा लिया है।

घबराये हुए परिजन खेत पहुंचे और दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। मामले पर थाना प्रभारी संजय पाठक ने कहा कि लड़की की मौत हो गई लड़के का उपचार चल रहा है। दोनो ने यह कदम क्यूं उठाया है | जांच के बाद ही पता चल पायेगा। युवक कुछ बताने की स्थिति में आयेगा तो मामला स्पष्ट होगा।