jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

हरदा : विधायक डॉ. दोगने द्वारा किया गया ग्राम बाम्हनगांव (खामापड़वा) में 500 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन!

हरदा :- अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ग्राम पंचायत खामापड़वा के ग्राम बाम्हनगांव पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्रामीणजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी व शीघ्र निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम बाम्हनगांव में संजय बघेल के घर से ग्राम के हनुमान मंदिर की ओर विधायक निधि की पांच लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

- Install Android App -

उक्त सी.सी. रोड निर्माण कार्य के पूर्ण होने के पश्चात ग्रामीणजनों को आवागमन में सुविधा होगी। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम को दी गई उक्त सौगात के लिए ग्रामवासियों द्वारा विधायक डॉ. दोगने का फूलमालाओं से स्वागत सत्तकार कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सुनिता डाले, संदीप डाले, सचिव विनोद बिश्नोई, जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, नितिन, बालकृष्ण पाटील, रामौतार पाटिल, मधुसूदन हुरमाले, लखन पाटिल, दिग्विजय नागराज, दशरथ नागराज, शुभम बांके, अजय पाटिल, रामौतार गौर, मदनलाल गौर, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।