jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

सिवनी मालवा: पुलिस चाहती है सट्टा बंद हो, लेकिन छुटभैयों के कारण नहीं हो पाती सख्ती, सिवनी मालवा, शिवपुर,डोलरिया में खुलेआम चल रहा है सट्टे का कारोबार

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। शहर में खुलेआम सट्टा चलाया जा रहा है । ये सटोरिए नेताओं के संरक्षण के चलते थानों से छूट जाते है। तथाकथित सफेदपोश नेता दो मुंहे सांप जैसे है । जिन्होंने सत्ता और पुलिस पर फन फैला रखा है । विगत लगभग दो वर्षों से एक बाहर का आदमी सिवनी मालवा डोलिरिया शिवपुर में सट्टा की खाईवाली कर रहा है ।

जगह-जगह एजेंट नियुक्त कर दिए हैं लेकिन पुलिस की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है यह चर्चा का विषय है वही सूत्र बताते हैं कि यह सत्ताधारी नेताओं की आड़ में चल रहा है।

इसलिए पुलिस भी इस आदमी तक तक नहीं पहुंच रही है जुआ, सट्टे नशे के खिलाफ सामाजिक सरोकार का निर्वहन करते हुए लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के बाद भी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं ।

- Install Android App -

सट्टा रुकने का नाम नहीं ले रहा है वजह सिर्फ छुटभैये सूत्र बताते हैं कि नेताओं की दखलंदाजी है। पुलिस कार्रवाई करना चाहती है लेकिन छुटभैये नेता उनके किये धरे पर सटोरियों को छुड़ाकर पानी फेर देती हैं थाने के स्टाफ ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सटोरियों पर पुलिस कार्रवाई तो कर दे लेकिन नेतागिरी के आगे पुलिस बेबस और लाचार है।

शहर में खुलेआम सट्टा और जुआ का खेल चल रहा है सुबह से ही सट्टा लगना शुरू हो जाता है और देर रात तक चलता है बाहर का एक आदमी जो की नामी सटोरिया अपना सट्टा कारोबार फैलाए हुए है। मुख्य सटोरिया शहर में नहीं होते बाहर से ही अपने गुर्गो के माध्यम से वे सट्टे का सञ्चालन करवाते हैं। उसके गुर्गे शहर में उसकी आड़ में कारोबार को अंजाम देते हैं। पुलिस की कार्रवाई होती है तब मुख्य सरगना तो नहीं परन्तु छोटे-छोटे गुर्गे दबोच लिए जाते हैं और मामूली धारा लगने के कारण आसानी से छूट भी जाते है।

और फिर उसी काम में लग जाते लेकिन पिछले 1 साल से पुलिस की कार्रवाई नहीं हो रही है इसीलिए सट्टे का कारोबार खुलेआम हो गया है।