jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

भोपाल : कार ने बाइक सवार को कई मीटर तक घसीटा; पति-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी गंभीर

भोपाल। बैरसिया क्षेत्रांतर्गत शाम चार बजे एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनके छोटे बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। आरोपी कार चालक फरार है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रदीप शाक्य (35) पुत्र मलखान, मूल रूप से ग्राम कुसमरा, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ करोंद इलाके में किराए से रहते थे। बुधवार दोपहर प्रदीप पत्नी राधा और बच्चों अंशु व पूर्वी को लेकर बैरसिया इलाके में रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

- Install Android App -

तरावली जोड़ के पास उनकी बाइक को ओवरटेक करते समय एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रदीप, राधा और उनका बेटा अंशु मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बेटी पूर्वी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पथराव किया, जिससे कार और अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कर रही है। घटनास्थल से परिवार का बिखरा हुआ सामान भी बरामद किया गया। चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर के बाद प्रदीप कार में फंसकर कई मीटर तक घसीटे गए। इस दौरान उनका मोबाइल फोन टूट गया। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने प्रदीप की शिनाख्त की। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।