jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

हंडिया : जयकारों से गूंज उठा विसर्जन कुंड, नवमी से शुरू हुआ माँ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन,

हंडिया। शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर धार्मिक नगरी का माहौल भक्तिमय हो गया है।आज से माता जी की प्रतिमाओं का विसर्जन रिद्धनाथ घाट पर बने विसर्जन कुंड पर विसर्जन प्रारंभ हो गया है।आसपास के गाँवों से सैकड़ों श्रद्धालु माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को आकर्षक शोभायात्राओं के साथ लेकर आ रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, डीजे की थाप और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है।श्रद्धालु विधि-विधान से माता की प्रतिमाओं का विसर्जन कर भावभीनी विदाई दे रहे हैं।

- Install Android App -

विसर्जन स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।पुलिस बल, राजस्व विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारी लगातार मौजूद रहकर व्यवस्था संभाल रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई है और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी माँ की प्रतिमाओं के जयकारों के बीच शामिल हो रहे हैं। वातावरण में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दे रहा है।