हरदा: बीती रात शहर के छीपानेर रोड पर एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक धर्मेंद्र मीणा के दोनों पैर टूट गए।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छीपानेर रोड पर संस्कार स्कूल के सामने की है।गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अतरसमा निवासी धर्मेंद्र मीणा (23) अपने साथी राहुल जाट के साथ बाइक से जा रहा था।
ट्रक की टक्कर के बाद बाइक के पीछे बैठे धर्मेंद्र मीणा के दोनों पैरों पर 12 टायरों वाला ट्राला चढ़ गया, जिससे उनके पैर गंभीर रूप से कुचल गए। डायल 112 की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों को उनके दोनों पैर काटने पड़े। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया।

