jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Bhopal News : अक्टूबर से सीएम शिवराज लाड़ली बहनो के खाते में देगे 1250 रुपये आदेश जारी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने 250 रुपये अलग से दिए थे और यह घोषणा की थी कि अक्टूबर से 1000 रुपये के स्थान पर 1250 रुपये दिए जाएंगे।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।प्रदेश की शिवराज सरकार ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जिसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना है जिसमें पहले हर माह महिलाओ क खाते 1000 जमा होते थे। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपये अलग से जमा किए गए थे। अभी शिवराज सरकार ने आदेश जारी किया है कि अक्टूबर माह से बहनों के खातें मे 1250 रुपये हर माह जमा कराये जायेगे। मध्य प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों को अक्टूबर से 1250 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना की राशि में वृद्धि करने के आदेश जारी कर दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने योजना की राशि धीरे.धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपये तक ले जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने 250 रुपये अलग से दिए थे और यह घोषणा की थी कि अक्टूबर से 1000 रुपये के स्थान पर 1250 रुपये दिए जाएंगे।