Bhopal News: ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अवेेध अतिक्रमण, प्रशासन नही कर रहा कार्यवाही
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल : अयोध्या बायपास, अरेरा कालोनी, करोंद से भानपुर चौराहा, और छोला-बैरसिया रोड पर सबसे अधिक अतिक्रमण हो रहा है। इन स्थानों पर सेंट्रल वर्ज ने हरियाली को मिटा दिया है और लोग यहां अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। बेसहारा मवेशियों ने भी यहां अपना स्थान बना लिया है। इसके अलावा, शाहपुरा में किचन गार्डन, ईश्वर नगर में झुग्गियां, और अयोध्या बायपास पर पार्किंग और दुकानों ने भी हरियाली को समाप्त कर दिया है। यह सब मुद्दे नगर निगम और प्रशासन के सामने हैं, लेकिन जिम्मेदार व्यक्तियों ने कोई कदम नहीं उठाया है।

25 नवंबर को कार्रवाई शुरू हुई थी, जब कलेक्टर आशीष सिंह ने एनजीटी के आदेश का पालन करने के लिए निर्देश दिए। चार दिनों तक चली कार्रवाई के दौरान, सेंट्रल वर्ज और सड़क किनारे से लगभग 200 छोटे और अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन इसके बाद कार्रवाई रुक गई। एनजीटी के सामने प्रशासन को रिपोर्ट पेश करनी है, और लगभग 50 सालों से अतिक्रमण बना हुआ है। आखिरकार, 19 दिसंबर को एक और कार्रवाई हुई, जिसमें 11 मील बायपास और खजूरीकलां बायपास पर से मात्र 17 अतिक्रमण हटाए गए थे।
ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति इस प्रकार है –
क्षेत्र | झुग्गियों की संख्या |
---|---|
करोंद चौराहा से भानपुर आशाराम चौराहा तक | करीब 150 |
पटेल नगर से 11 मील तक | करीब 125 |
नीलबड़ से मुगालिया छाप तक | 30 से अधिक |
नयापुरा पहाड़ पर | चार स्थायी |
पटेल नगर से भेल टीन शेड | 85 |
अयोध्या बायपास पर | 150 से अधिक |
11 मील से दीपड़ी तक | 40 से अधिक |
ईश्वर नगर में | 10 से ज्यादा |
लिंक रोड नंबर-तीन पर | 40 से अधिक |
साकेत नगर में | 12 से अधिक |
अरेरा कालोनी में | 32 से अधिक |
ईदगाह हिल्स कलेक्ट्रेट के पास पहाड़ी पर | 150 से अधिक |
एनजीटी के आदेश के तहत, नगर के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाने का कार्रवाई निगम प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है, और इस प्रक्रिया को बंद नहीं किया गया है। बचे हुए स्थानों से भी जल्दी ही अतिक्रमण हटाए जाएंगे। – आशीष सिंह, कलेक्टर, भोपाल