ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान... हरदा : होमगार्ड जवान की लाश कलेक्टर कार्यालय में मिली, रात्रि गश्त में ड्यूटी पर तैनात था जवान!  मप्र में मंगलवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट सड़क पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं को गौशाला भिजवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में अधिकारियों ... शिवपुर पुलिस द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वाले हरदा के आरोपी को पकड़ा, 4 किलो गांजा सहित बाइक जब्त बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित

Bhopal News : चुनावी वर्ष में शिवराज सरकार 15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्ती करेगी

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 भोपाल | चुनावी वर्ष में शिवराज सरकार 15 अगस्त तक एक लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य पूरा करेगी। अभी तक 65 हजार भर्तियां हो चुकी हैं। शेष पदों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन मंडल प्रक्रिया कर रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से अब तक हुई भर्ती को लेकर रिपोर्ट मांगी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह विभागवार रिक्त पदों पर भर्ती की समीक्षा की जाएगी।

कर्मचारी चयन मंडल की जिम्मेदारी

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में राज्य और जिला संवर्ग के रिक्त पदों को चिह्नित करके भरने का काम चल रहा है। लोक सेवा आयोग साढ़े पांच हजार पद विज्ञापित कर चुका है। वहीं, कर्मचारी चयन मंडल को 90 हजार से अधिक पदों को भरने की जिम्मेदारी दी गई है।

15 अगस्त तक भरे जाएंगे शेष पद

अब तक 65 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है और शेष पद 15 अगस्त तक भरे जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय-सीमा में पदों की पूर्ति के लिए सभी विभागों से कहा गया है। साथ ही अब तक हुई भर्ती को लेकर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। अगले सप्ताह विभागवार समीक्षा की जाएगी|