jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

BHOPAL NEWS : लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी से किया रेप, फिर कर दी हत्या

मकड़ाई समाचार भोपाल। बेटी के लव मैरिज करने से उसका पिता इतना नाराज हुआ कि उसने अपनी ही बेटी का रेप कर डाला और उसकी हत्या कर दी। दरअसल, भोपाल के पास समसगढ़ के जंगल में रविवार दोपहर एक महिला और 8 महीने के बच्चे का शव मिला था। इस मामले को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है और महिला का हत्यारा उसका ही 55 साल का पिता निकला है। बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था।

दरअसल, रातीबढ़ पुलिस को रविवार दोपहर समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की तो उसकी पहचान बिलकिसगंज की रहने वाली 25 साल की युवती के रूप में हुई। जब इसकी जांच पड़ताल की गई तो उसके पिता ने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि वह खेती करना है। उस्क्की बेटी ने एक साल पहले समाज के बाहर के लड़के से लव मैरिज कर ली थी।

- Install Android App -

युवती अपने प्रेमी से कसाथ रायपुर भाग गई थी, जिसके कारण उसके परिवार की समाज में बहुत बुराई होने लगी। ये सब देख उसके पिता ने अपनी बेटी से बदला लेने की ठान ली। दिवाली के दिन रातीबढ़ में रहने वाली उसकी बड़ी बेटी को फोन कर बताया कि छोटी बहन अपने 8 महीने के बच्चे के साथ घर पर आई थी और उसके बेटे की मौत हो गई। इस पर उसका पिता अपने बेटे के साथ वहां पहुंचा। वह बेटे के शव को दफनाने के बहाने उसे जंगल में ले गया।

आरोपी कमल ने बताया कि उसने बेटे को सड़क पर खड़ा कर दिया। वह बेटी और पोते के शव को जंगल के अंदर एक नाले के पास ले गया। वह बहुत गुस्से में था। उसने बेटी से पूछा कि एक बार बता दे कि उसने भागकर शादी क्यों की। बेटी कुछ नहीं बोली। मैंने कहा- तूने इसी के लिए शादी की है… चल मैं भी तुझे यही देता हूं। रेप करने के बाद मैंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के शव नाले में फेंककर बेटे के साथ घर आ गया। घटना के बाद बड़ी बेटी को भी बता दिया था कि छोटी को मार दिया है।