jhankar
ब्रेकिंग
आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में...

Bhopal News: 6 मंजिला भवन के नीचे 15 वर्षीय छात्रा घायल अवस्था में बेसुध मिली, एम्स में कराया भर्ती

6 मंजिला भवन के नीचे 15 वर्षीय छात्रा घायल अवस्था में बेसुध मिली एम्स में कराया भर्ती

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर के पाश इलाके में एक 6 मंजिला इमारत के नीचे 15 वर्षीय छात्रा घायल अवस्था में बेसुध मिली। जिसे एम्स में भर्ती कराया गया|  जहां उसका उपचार चल रहा है।

घायल अवस्था में पड़ी हुई थी किशोरी

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 9 बजे शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित नंदन विहार कालोनी में छह मंजिला भवन के नीचे एक 15 वर्षीय बालिका लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ी हुई थी। आते जाते लोगो की उस पर नजर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई।

- Install Android App -

घायल किशोरी को एम्स में भर्ती कराया

पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है। कि किशोरी 6 मंजिला भवन से कूदी है या गिर गई। हो सकता है वह किसी साजिश का शिकार बन गई हैं। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों का बयान दर्ज कर रही है।

पुलिस कर रही मामलें की जांच 

पुलिस ने बताया कि किशोरी लहारपुर की है। नाम मोहली गौस्वामी कक्षा 10वी छात्रा है। सोमवार की सुबह 8 बजे अपने घर से सहेली से मिलने जाने का कहकर घर से अकेली निकली थी। छात्रा के पिता एक निजी शिक्षण संस्थान में स्टोर कीपर हैं। इधर पुलिस की पूछताछ में नंदन विहार कालोनी में घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी के धड़ाम से गिरने की जोरदार आवाज सुनाई थी। हमने देखा तो यह लड़की नाजुक हालत में खून में लथपथ पड़ी हुई थी। इसके दोनों पैर और शरीर से खून निकल रहा था। इस पर रहवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल लड़की को एम्स में भर्ती कराया। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।