jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

नहर उत्सव मनाने तवा डेम पहुंचा भारतीय किसान संघ,तवा डेम पहुंच कर डेम,नहर एवं जल देवता का किया विधि विधान से पूजन

पानी संचालन के पूर्व कई खामियां पाई गई,जल बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता

हरदा। नहर उत्सव मनाने तवा डेम पहुंचा भारतीय किसान संघ मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11 बजे प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मूंग सिंचाई हेतु तवा डेम पहुंचकर नहर, डेम एवं जल देवता का विधि विधान से पूजन कि।

- Install Android App -

हरदा एवं नर्मदा पुरम जिले की सिंचाई के लिए तवा बांयी तट नहर में प्रारंभिक तौर पर 1034 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नहर में पानी की मांग अनुसार धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, यह पानी 28 मार्च को हरदा जिले की नहरों में भी दिखने लगेगा, और ग्रीष्मकालीन मूंग फसल सिंचाई का कार्य प्रारंभ हो जावेगा,
भारतीय किसान संघ के जिला जल संसाधन विभाग प्रभारी दीपचंद नवाद ने बताया कि 19 मार्च 2013 को पहली वार मूंग फसल के लिए तवा डेम से पानी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के पांच पदाधिकारी कार्यकर्ता, शुरेश जी दोगने, नरेंद्र दोगने,विनोद पाटिल,विजय मलगाया, दीपचंद नवाद,भोपाल पहुंचे थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अवर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया से सहमति प्राप्त कर पहली बार ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए पानी छुड़वाया था।
जिसके बाद कई वार तवा डेम से ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए पानी छोड़ा गया और किसानों को करोड़ों रूपए का फायदा हुआ है। तवा डेम से ग्रीष्मकालीन मूंग फसल में पानी के लिए नींव के पत्थर भारतीय किसान संघ जिला हरदा के पदाधिकारी कार्यकर्ता हैं।और संगठन द्वारा आगे भी कृषक हित में लगातार प्रयास किए जावेंगे।
श्री नवाद ने बताया कि नहर एवं जल पूजन के पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि आम जनता में नहरों एवं जल के प्रति सम्मान जनक भावना जगाने के लिए प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
,पानी की एक-एक बूंद का उपयोग हो और व्यर्थ बहने वाले पानी को रोककर पेयजल एवं रवि सिंचाई के साथ अमृत तुल्य जल को बड़ी मात्रा में बचाकर ग्रीष्मकालीन मूंग फसल पैदा की जा सकती है और अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा सकता है,

निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गई!

प्रतिनिधिमंडल द्वारा जब आते समय समस्त नहरों का निरीक्षण किया गया तो किसी भी नहर पर उचित स्थान पर नहर का एफ. एस. एल. लेवल एवं नहर का नाम तथा डिजाइन डिस्चार्ज अंकित नहीं पाए गए, जबकि हर बैठक में अधिकारियों द्वारा यह बताया जाता है कि सभी गेज बना दिए गए हैं यहां तक की एक मुख्य नहर के गेज पर तो नंबर भी नहीं लिखे गए जो सिंचाई विभाग की किसानों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।
प्रतिनिधि मंडल में भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री विजय मलगाया, जिला जल संसाधन विभाग प्रभारी दीपचंद नवाद, विष्णु प्रसाद मालाकर, राहुल बांके मौजूद रहे।