jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

Big Breaking News: मतदान केंद्र पर चार लोगो को लगा करंट, एक की मौत, 3 गंभीर घायल

मृतक युवक

हरदा : हरदा विधानसभा क्षेत्र ग्राम धनगांव में पोलिंग बूथ पर अभी सुबह 8बजे के लगभग वोट डालने गए मतदाताओं को करंट लग गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर घायल है। घायलों को ग्रामीणों अपने साधन से हरदा जिला अस्पताल लेकर आए।

प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार मतदान केंद्र पर अधिकारियों द्वारा टेंट निकालने को कहा था। टेंट दूसरी जगह रखने के निर्देश वहा पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा दिए गए थे। तभी 11 केबी विद्युत लाइन से टेंट के पाइप टकरा गए। और ये हादसा हो गया।

- Install Android App -

कांग्रेस पार्टी के पोलिंग बूथ एजेंट लोकेश विश्नोई ने बताया कि करंट लगने से घटना हुई है। हम लोगो ने जिला अस्पताल लेकर आए है।

मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई के पास पहचान पत्र नहीं था। वो लेने  जा रहा था। मैं बाहर निकल तो देखा 4 लोग टेंट से चिपके पड़े थे। मेरे भाई की मौत हो गयी। उनको टेंट हटाने को अधिकारियों ने कहा था।

करंट लगने से सुनील पिता भूरेलाल उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हो गई। वही सचिव अनिल विश्नोई, ब्रज विश्नोई, सहित कैलाश नाम के तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि करंट लगने से हमारा बेटा चला गया। पुलिस कर्मियों ने टेंट हटाने को कहा था।
मालूम हो कि मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। इस घटना की जांच होना चाहिए। सूत्रों की माने तो केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों के द्वारा टेंट निकालकर अन्य जगह रखने को कहा गया था। तभी ये घटना हुई ।

इस संबंध में कलेक्टर ऋषि गर्ग को फोन पर संपर्क करना चाहा। लेकिन फोन पर संपर्क नही हो पाया।