jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

हंडिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही : दो युवकों के कब्जे से 350 क्वार्टर अवैध शराब की जप्त ! 

हंडिया: पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा अवैध शराब बिक्रय पर अंकुश लगाने ने के निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया निरी. अमित भावसार के नेतृत्व में थाना हंडिया की पुलिस टीम द्वारा दो आरोपियों से 350 क्वार्टर शारब जप्त व आरोपी की गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि देहात भ्रमण के दौरान प्रआर शंकर चौरे व प्रआर अनिल मर्सकोले को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो लडके बिना नम्बर की मोटर साईकल से 02 बोरी में शराब बांध कर हंडिया से बैसवा की ओर ले जा रहे है राहगीर को हमराह लेकर सूचना पर रवाना होकर हंडिया बैसवा रोड पुलिया के पास घेराबंदी कर, दोनो से नाम पता पूछने पर गजेन्द्र पिता महेन्द्र चौहान उम्र 19 साल निवासी कोलीपुरा, एवं विधि विरुद्ध बालक उम्र 16 साल निवासी ग्राम कोलीपुरा टप्पर की मोटर साईकल मे बंधी दोनो बौरी को चैक करने पर देशी मदिरा प्लेन के 350 क्वार्टर मिले वाद शराब रखने व ले जाने का लायसेंस पूछा गया।

- Install Android App -

नही होना बताने पर दोनो आरोपियों से 350 क्वार्टर शारब कीमती 23750 रुपये व बिना नम्बर की बजाज सिटी 100 मोटर साईकल कीमती 40000 रुपये को जप्त कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे थाना लाकर अपराध क्र 199/24 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया है। जिन्हें आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है

सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निरी. अमित भावसार, प्रआर 01 शंकर चौरे, प्रआर 42 अनिल मर्सकोले, आर 86 नितेश कुशवाह की रही ।