jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big Breaking : ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चार बदमाश गोलीबारी में हुए घायल, गिरफ्तार, 4 देशी कट्टे, जिंदा कारतूस बरामद

नोएडा : यात्रियों को लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के दौरान एटीएस गोल चक्कर के पास थाना बीटा-2 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस फायरिंग में चार बदमाश सोनू, हंशार, अब्दुल मालिक और शहजाद घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 अवैध तमंचे, 4 खोखा कारतूस व 4 जिंदा कारतूस, के साथ यात्रियों से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, चैक बुक, 20,500 रुपये नगद बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से घटना मे इस्तेमाल पेचकस, प्लास और स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

- Install Android App -

सभी अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे है, जो अपनी कारों में यात्रियों को लिफ्ट देकर उनसे नगदी मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूट लेते हैं और उनके पेटीएम पिन की जानकारी कर खाते से रुपये निकाल लेते हैं। यह बदमाश कई घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जांच कर रही है।