Big breaking news सिवनी मालवा : मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़त एक गंभीर घायल, नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग पर हुई घटना
के के यदुवंशी
सिवनी मालवा। नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग तहसील के सामने शुक्रवार रात को मोटरसाइकिल आमने-सामने से टक्कर हो गई जिससे एक युवक गंभीर घायल हो गया। वही दूसरे को प्राथमिक उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में किया गया ।
पुलिस ने बताया कि टक्कर की जानकारी लगते ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी डॉक्टर जी आर करोड़ ने बताया कि घायल युवक वरुण चंद्रवंशी बानापुरा और सुभाष धुर्वे की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे वरुण रघुवंशी गंभीर घायल हो गया डॉक्टर जी आर करोड़े ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है।

