हरदा : बीती रात छीपाबड़ थाना क्षेत्र के भिरंगी के पास रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। लाश पूरी तरह से अलग अलग अंगो में मिली। छिपाबड़ पुलिस थाना टी आई निकिता बिलसन ने बताया कि अज्ञात युवक की लाश पटरी पर पड़ी होने की सूचना सुबह सात बजे मिली थी।
सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।लाश पूरी तरह से अलग अलग टुकड़ों में थी। बीती रात ट्रेन एक्सीडेंट हुआ है। चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया था। मृतक की पहचान नही हो पाई है। पुलिस टीम आस पास लोगो से शिनाख्त के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

