jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

Mp Breaking: इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की संभावना

इंडस्ट्रियल एरिया  स्थित फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई आग को काबू में करने के लिए प्रयास जारी है।

- Install Android App -

रतलाम : बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे, डोसीगांव क्षेत्र में स्थित इस प्लास्टिक फैक्ट्री में आग बढ़ गई है। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक से जुड़ा कचरा जमा होने के कारण आग तेजी से फैल रही है और कुछ ही समय में पास के मकानों को भी चपेट में ले लिया है।

सूचना प्राप्त होने पर रतलाम सहित धामनोद, नामली, सैलाना की फायर ब्रिगेड भी त्वरितता से मौके पर पहुंची है और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया गया है। वर्तमान में आग को कंट्रोल में किया गया है। प्लास्टिक के जलने के कारण पूरे क्षेत्र में धुआं फैला है। सुरक्षा के लिए, लगातार पानी डाला जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है। शॉर्ट सर्किट की एक संभावित वजह भी बताई जा रही है।