jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

Mp News: मामा अपनेे भांजे भांजियों और बहनों को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे – शिवराज

मकड़़ाई एक्स 24 बुदनी : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को शाहगंज पहुंचे और वहां जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान महिलाएं शिवराज से लिपटकर रो पड़ीं, जिससे शिवराज भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि वह अपनी भांजियों और बहनों को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। जब जनसभा को शिवराज सिंह ने संबोधित किया, तो उन्होंने मुख्यमंत्री न बनाए जाने को लेकर कहा कि कभी-कभी राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है और इसके पीछे कोई बड़ा उद्देश्य होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, लेकिन शिवराज सिंह, जो कभी अपने आपको ‘टाइगर अभी जिंदा है’ कहते थे, कुछ निराश नजर आए। उन्होंने लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री जैसे पद तो आ-जा सकते हैं, लेकिन मामा और भाई का पद कभी कोई नहीं छीन सकता। शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों और भांजी-भाजों से यह कहते कि मामा आपके बीच ही रहेगा और कहीं नहीं जाएगा, एक तरह से केंद्र को भी स्पष्ट संदेश दे दिया।