Big breaking news: छिपाबड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की संदिग्ध लाश मिली, गले में चोट के निशान, रात से लापता था युवक, हत्या की आशंका
खिरकिया। छिपाबड़ थाना क्षेत्र के मांदला के पास नीम सराय रोड कूड़ावा गेट के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पद में ही युवक की मोटरसाइकिल भी खड़ी हुई मिली।मृतक के गले में चोट के निशान थे। वही पैर का अंगूठा जला हुआ था।
मृतक की पहचान विनोद राठौर उम्र 45 पिता शिवप्रसाद राठौर, निवासी मांदला के रूप में हुई।
मृतक के रिश्तेदार विक्की ने बताया कि गले में चोट के निशान है। किसी ने भी उसके साथ कोई अनहोनी की है।
वो बीती रात से ही घर से गायब थे। जब रात को वो घर नहीं आए तो आज सुबह से परिजनो ने उनको ढूंढना शुरू किया। एक किसान ने लाश पड़ी होने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव घटना स्थल का पंचनामा बनाया। मृतक के शव को छीपाबड़ अस्पताल लाया गया। जहा डॉक्टरों के द्वारा पीएम की कार्यवाही चल रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।