jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

यात्री को फ्लाइट में शराब पीने से रोका तो की एयरहोस्टेस से छेड़खानी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर।हवाई यात्रा के कुछ नियम कानून होते है। जिन्हे सभी को पालन करना चाहिये।वही कुछ लोग अपनी आदत से मजबूर लोग गलत हरकत करने से बाज नही आते।एक यात्री द्वारा फ्लाइट मे शराब पीने से रोका गया तो उसने विमान परिचारिका से पहले बहस बद्तमीजी की और उसे बेड टच किया।

 

क्या है पूरा मामला

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है। दुबई से जयपुर एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर (एयर होस्टेस ) के साथ पैसेंजर ने छेड़खानी की। उसने एयर होस्टेस को गलत तरीके से टच किया था। आरोप है कि पैसेंजर पाबंदी के बावजूद फ्लाइट में शराब पी रहा था। उसे रोका गया तो हंगामा करने लगा। पूरी यात्रा के दौरान कई बार उसने एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की।

यात्री को किया पुलिस के हवाले।

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के पहुंचने के बाद क्रू मेंबर ने CISF जवानों को बुलाया। CISF ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। एअर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन की ओर से जयपुर एयरपोर्ट थाने में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी की शिकायत दी गई है।