jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Big Breaking: समलैंगिक पार्टनर को घोंप दिया चाकू, तड़प-तड़पकर हुई मौत |

महाराष्ट्र के पुणे में एक युवक ने अपने ही गे पार्टनर (समलैंगिक) पर धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है | मामला वघोली इलाके का है. यहां एक लड़के ने बीच सड़क पर 21 साल के युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

- Install Android App -

लोनीकांड पुलिस ने बताया कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. मृतक के घर वालों को भी सूचना दे दी गई।
उसके बदन से खून बहने लगा. वह दर्द से कराहते हुए मदद के लिए चीख-पुकार मचाने लगा. लेकिन हमलावर को उस पर बिल्कुल भी तरस नहीं आया. वो उसे लहूलुहान में वहीं छोड़कर फरार हो गया। तभी दर्द से कराह रहे लड़के को किसी शख्स ने देखा तो वह मदद के लिए वह आगे आया. उसने तुरंत गाड़ी से घायल युवक को अस्पताल ले जाने लगे।
घायल युवक बीबीए का स्टूडेंट है और वघोली के एक हॉस्टल में रहता है. उसके बॉयफ्रेंड ने ही उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।