jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

Big breking news हरदा : पत्नी बेटी ने खाया जहर,पति ने लगाई फांसी, पति पत्नी की मौत, बेटी का चल रहा इलाज

हरदा : जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह की वजह से एक पति पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति पत्नी की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनो पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। और इस विवाद के चलते पत्नी ने अपनी बेटी के साथ जहर खा लिया। पत्नी बेटी को बेहोश देखकर पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
आज सुबह दंपति ने आत्महत्या कर ली। वहीं, उनकी इकलौती बेटी अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रविवार को पति-पत्नी के बीच हुई थी बहस

पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम दिलीप पिता रघुवीर गौर (39) है। वह ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी का नाम शांति गौर (30) था। उनकी बेटी का नाम शिवानी गौर (11) है। दिलीप पत्नी और बेटी को लेकर अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ एक ही मकान में रहता था । रविवार रात को उसका शांति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। काफी देर तक दोनों के बीच बहस चलती रही। माता-पिता की समझाइश के बाद दोनों शांत हुए।

कानूनी कार्रवाई के डर से लगा ली फांसी

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्नी बेटी की गम्भीर हालात देखकर दिलीप डर गया होगा। कानूनी कार्रवाई के डर से पत्नी और बेटी को बेहोशी की हालत में अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।’ उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए टिमरनी भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी के शवों का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सोप दिया।12:48 PM