jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big News : कनाडा से भारत विरोधी बड़े षडयंत्र की संभावना पर खुफिया ऐजेंसी अलर्ट

 चंद लोग भारत व कनाडा के रिश्तें खराब कर रहे हैं । खालिस्तानी व कट्टरपंथी भारत को तोड़ना चाहते हैं और इसी चक्कर में दोनों देशों में काफी तनाव है।

मकड़ाई एक्सप्रेस नई दिल्ली : मीडिया सूत्रो के हवाले से भारत में आंतरिक कलह और पड़ोसी देशों द्वारा लगातार साजिश कर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने की तमाम कोशिशें होती जा रही है। एक और इस्लामिक आतंकवाद तो दूसरी और खालिस्तानियों को आतंक रुकने का नाम नही ले रहा हैं।

कनाडा में भारतीय राजनयिकों के खिलाफ खालिस्तानियों ने नापाक मंसूबे बरकरार हैं। इसका सबूत एक पोस्टर से मिल रहा है, जो खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के तीन महीने बाद भी उतारा नहीं गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन महीनों के बाद भी कनाडा के सरी शहर में पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें भारतीय राजनयिकों को मारने का आह्वान किया गया है। खबर हैकि कनाडा के अधिकारियों ने खालिस्तान समर्थकों से पोस्टर हटाने के लिए कहा है। दावा किया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में एक पोस्टर अब भी लगा हुआ है।

पोस्टर में क्या –

रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टर पर तीन भारतीय राजनायिको की तस्वीरें और साथ में निज्जर का फोटो भी लगा हुआ है। साथ ही लिखा है, ‘हत्या की तलाश’। निज्जर की जून में सरी शहर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही कनाडा के कई शहरों में खालिस्तानी समर्थकों ने कई जगहों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किए थे।

भारतीय राजनयिकों की हत्या की मांग –

भारत की खुफियां जांच ऐजेसियों द्वारा खुलासा किया गया है कि कनाडा खालिस्तान समर्थक अब भारतीय राजनयिकों की हत्या करने के लिए उकसा रहे हैं।किसी बहुत बडे़ षडयंत्र की संभावना लग रही है। सरी स्थित श्री गुरु नानक गुरुद्वारे में पोस्टर लगाकर तीन भारतीय राजनयिकों की हत्या की मांग की है।

- Install Android App -

यह वही गुरुद्वारा है जिसका अध्यक्ष हरदीप सिंह निज्जर था।कनाडा में खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी नापाक कोशिश में जुट गए हैं। वह 9 अक्तूबर को पंजाब में कनाडा धन्यवाद दिवस मनाने की तैयारी में जुटे हैं।

खुफिया एजेंसियां सक्रिय – 

यह जानकारी मिलने के बाद पंजाब में केंद्रीय और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसी बीच सांसद सिमरनजीत सिंह मान का कनाडा व निज्जर के साथ पोस्टर वायरल हो रहा है।पोस्टर में लिखा है सिख और मानवाधिकार पसंद 9 अक्तूबर को कनाडा के साथ थैंक्स गिविंग.डे मनाएं। यह पोस्टर फतेहगढ़ यूनिट द्वारा रिलीज किया गया है। पोस्टर में जरनैल सिंह भिंडरावाला, सांसद सिरमनजीत सिंह मान, हरदीप सिंह निज्जर, कनाडा के पीएम जस्टिन त्रुदो के अलावा स्थानीय इकाई के नेताओं की तस्वीरें हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत और कनाडा के बीच संबंधों में दरार आई हुई है।

दोनों में आतंकवाद के मुद्दे पर कड़वाहट है –

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित तनेजा का कहना है कि सांसद मान ने लोकसभा में जाने से पहले भारतीय संविधान की कसम खाई थी और अब उसी संविधान के खिलाफ देश के टुकड़े करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होगे। पंजाब में हिंदू सिख भाईचारा सांझ एक मिसाल है।

भारत व कनाडा के रिश्तें खराब कर रहे –

कनाडा में इसका खासा विरोध भी हो रहा है। भारतीय मूल के जोगिंदर सिंह बासी का कहना है कि चंद लोग भारत व कनाडा के रिश्तें खराब कर रहे हैं। खालिस्तानी व कट्टरपंथी भारत को तोड़ना चाहते हैं और इसी चक्कर में दोनों देशों में काफी तनाव है। कनाडा में भारतीय राजदूत की हत्या के लिए लोगों को उकसाना एक बड़ा अपराध है।