jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

Indore News : शादी नहीं करोगी तो गोली मार दूंगा, खुद को भी गोली मार लूंगा, प्रेमी ने प्रेमिका को अढ़ाई पिस्टल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई शादी तक बात चली मगर अचानक छोटी सी कहा सुनी के बाद प्रेमी और प्रेमिका में ब्रेकअप हो गया। इसी बात से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका पीछा कर उसे रोक लिया और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शहर के संयोगितागंज थाने की पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार किया है जो एक ट्यूशन टीचर को गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल और स्कूटर जब्त कर लिया गया है।

फेसबुक के जरिए  हुई थी  दोस्ती –

थाना टीआई विजय तिवारी ने बताया कि आरोपी का नाम मातादीन सिंह है। जो कानपुर के गांव बोरा ;उप्र का निवासी है अभी मातादीन द्वारकापुरी क्षेत्र में रहता है। करीब छह साल पूर्व ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाली युवती से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों एक.दूसरे से प्रेम करने लगे।युवती कोचिंग सेंटर में पढ़ाती है।

- Install Android App -

युवती को रोक अढ़ाई पिस्टल –

दोनों में शादी की चर्चा हुई लेकिन करीब एक साल पूर्व किसी बात पर कहासुनी होने पर इनका ब्रेकअप हो गया।शनिवार को बातचीत न करने के कारण मातादीन युवती का पीछा करता हुआ मधुमिलन चौराहा स्थित इमारत में पहुंचा और युवती को रोक लिया। उसने कहा कि शादी नहीं की तो गोली मार दूंगा। स्वयं भी गोली मार कर आत्महत्या कर लूंगा। उस समय युवती ने उसे कुछ नही कहा बच्चों को पढ़ाने चली गई।

थाने पहुंचकर युवती ने पुलिस को बताई आपबीती –

मौका देख कर युवती थाने पहुंची और एसआइ अरविंद खत्री को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने आरोपित को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। टीआइ के मुताबिक मातादीन आइल पेंट की दुकान पर नौकरी करता है।