jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

Dhar News : म.प्र. शिक्षा विभाग में सवा करोड़ का घोटाला, धार में 7 लोगो पर मामला दर्ज

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की एरियर और अन्य मदों की, राशि एक करोड़ 18 लाख रुपये का गबन हुआ –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धार : जिले के निसरपुर ब्लाक में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने अपने साथी कर्मचारियों की एरियर और अन्य मदों की राशि जो करीब एक करोड़ 18 लाख रुपये का गबन किया। मामले में पुलिस ने 7 लोगों के विरुद्ध धाेखाधड़ी, आइटी एक्ट, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पूरी राशि की रिकवरी की – 

विभाग ने सभी 7 आरोपियों से पूरी राशि की रिकवरी कराने की बात कही है। बताया जा रहा है कि इस मामले का खुलासा तो 2 महिने पहले ही हो चुका था मगर पुलिस द्वारा जांच के कारण साक्ष्य एवं आरोप तय होने के बाद मामला अब दर्ज किया गया है।पुलिस थाना कुक्षी में शिक्षा विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में प्रकरण दर्ज किया गया।

- Install Android App -

पुलिस की जांच पुलिस अधिकारियों का खुलासा –

मामलें की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का खुलासा किया कि निसरपुर के शिक्षा विभाग कार्यालय में एक अगस्त 2018 से 31 मार्च 2023 तक विकासखंड के शिक्षकों और कर्मचारियों के एरियर और अन्य मदों की राशि एक करोड़ 18 लाख 23 हजार 21 रुपये तत्कालीन लेखापाल काशीराम एसके एवं उनके परिचितों के खाते में गबन की गई थी।आरोपित द्वारा निसरपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हीरालाल निगवाल का पासवर्ड लेकर राशि आहरण व सरवर की आइडी लेकर परिचितों के बैंक खातों में कपटपूर्ण तरीके से उक्त राशि का आहरण किया गया था।

7 लोगो पर मामला दर्ज –

पुलिस ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर आरोपित काशीराम एसके निवासी लेखा प्रभारी खंड शिक्षा निसरपुर, अंतिम पत्नी काशीराम एसके निवासी प्राथमिक शिक्षक आदिवासी कन्या आश्रम निसरपुर, सुरेश भूरिया निवासी सहायक ग्रेड.3 परियोजना कार्यालय कुक्षी, मनीषा पत्नी सुरेश भूरिया, ललिता भूरिया पत्नी बापू सिंह निवासी प्राथमिक शिक्षक लिंगवा, अंतरबाई पत्नी बहादुर निवासी नीमथल,  कान्हालाल सतपुड़ा निवासी रिंगनोद थाना सरदारपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।